• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीटीओ अनिल कुमार दास हुए सस्पेंड, जाने कार्रवाई….

ByReporter Pranay Raj

Mar 17, 2025

राज – 9334160742

भ्रष्टाचार से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास को सामान्य प्रशासन विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई 16 मार्च को की गई पदाधिकारी ने 94 लाख 90 हजार 606 रुपया अवैध तरीके से अर्जित किया था।

विशेष निगरानी इकाई की रिपोर्ट पर पर गिरी गाज

राज्यपाल के आदेश पर सरकार के अवर सचिव राजीव रंजन ने कार्रवाई की है। डीटीओ ने अवैध संपत्ति 2010 से अब तक सेवाकाल के दौरान अर्जित किया था। निलंबन की अवधि में उन्हें निवर्हन भत्ता मिलेगा। 7 मार्च को विशेष निगरानी इकाई ने अम्बेर-सुंदरगढ़ स्थित उनके आवास पर सुबह से शाम तक करीब 10 घंटे छापेमारी की थी। छापेमारी में नगदी व ढेरो आभूषण मिला था।