• November 20, 2025 6:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएसपी का फरमान, अवैध खनन-शराब पर बढ़े सख्ती…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2021

राज – 7903735887 

सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी ने शुक्रवार को क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। डीएसपी ने पदाधिकारियों को दो टूक कहा कि अवैध बालू खनन, शराबबंदी पर सख्ती में और तेजी लानी है। छोटे के साथ बड़े धंधों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

केस के अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाना है। थाने में आने वाले फरियादियों की छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से लें। इस मौके पर नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार , सोहसराय थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद , लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार , सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरबर , सारे थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी, तेलमर ओपी प्रभारी जयप्रकाश नारायण, बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार , गोखुलपुर ओपी समेत अन्य थानेदार मौजूद थे।