• June 7, 2025 1:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मेला में राजगीर पुलिस मुस्तैद: महिला समेत दर्जन भर गिरफ्तार, जानें करतूत

Jul 27, 2023

राज – 7903735887 

मलमास मेला में राजगीर पुलिस मुस्तैद है। मेला में स्थानीय व दूसरे राज्यों का गिरोह सक्रिय है। पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए एक महिला समेत दर्जन भर बदमाशों को गिरफ्तार कर ली।

थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि मेला के दौरान मोबाइल, जेवर व अन्य सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। झारखंड की रांची निवासी प्रिया देवी उर्फ रिंकी देवी के साथ पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का तीन मोबाइल बरामद हुआ।

वहीं, बाइक चोरी की घटना में शामिल दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। बुधवार को न्यू इंडिया थियेटर के पीछे से धंधेबाज नई पोखर निवासी भरत कुमार को दो बोतल शराब व लोडेड कट्‌टा के साथ गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को पर्यटक गया जिला निवासी दिनेश कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप में दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी भोली कुमार उर्फ भोली सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, नशे की हालत में चमरडीहा गांव के गुड्डू केवट और ब्रह्मकुंड के पासस े राजीव पासवान, उपेन्द्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।