• June 6, 2025 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चाकू घोंप डॉक्टर की मां की हत्या, पिता गंभीर जाने; वारदात…

Feb 27, 2024

राज – 7903735887 

 

गिरियक थाना क्षेत्र के निचली बाजार मोहल्ला में मंगलवार को बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू घोंप डॉक्टर की मां की हत्या कर दी। जबकि, उनके पिता को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पाकर राजगीर डीएसपी व थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए। मृतका सुरेंद्र चौधरी की पत्नी आशा देवी हैं। जख्मी पति विम्स में इलाजरत हैं। महिला के सिर और चेहरे में चाकू घोंपा गया था। जिससे उनकी जान चली गई।

पुत्र डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि वह नवादा जिला के अकबरपुर में पदस्थापित हैं। वह दो भाई हैं। एक भाई बैंगलोर में रहते हैं। वे नवादा में परिवार के साथ रहते थे। बीते 3 सालों से सगे चाचा चंद्रिका चौधरी से 15 बिगहा जमीन का विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। गोतिया से विवाद में घटना होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।