• November 20, 2025 6:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च: बदमाशों निपटेगी पुलिस, शांति से मनाएं त्योहार…

ByReporter Pranay Raj

Oct 20, 2023

राज – 7903735887 

डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों व पदाधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। मार्च से अधिकारियों ने नागरिकों को संदेश दिया कि पुलिस बदमाशों से निपटने के लिए तैयार है। आप शांति के माहौल में त्योहार मनाएं। श्रमकल्याण केंद्र के मैदान से फ्लैग मार्च निकलकर शहर का भ्रमण किया।

मार्च में एसडीओ अभिषेक पलासिया, बीडीओ अंजन दत्ता, सीओ धर्मेंद्र पंडित, सदर डीएसपी नूरुल हक, मुख्यालय डीएसपी ममता प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, दीपनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से बताया कि दुर्गा पूजा सौहार्द के माहौल में संपन्न कराया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। मेला के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।