• February 25, 2026 10:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कांस्टेबल की परीक्षा देने के पहले चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2022

राजा – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव के पास सरमेरा-बिहटा मार्ग पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में दूसरा सवार जख्मी हो गया। दोनों युवक उत्पाद विभाग का कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने बिहारशरीफ जा रहा था। उसी दाैरान दुर्घटना हुई। चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।

मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के रसाई बिगहा निवासी सुधीर कुमार का 24 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है। जख्मी बिंदेश्वरी प्रसाद के पुत्र सुधीर कुमार इलाजरत है। पवन की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई।

थानाध्यक्ष रितूराज ने बताया कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पटना में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हाइवा जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।