• June 6, 2025 11:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीजीपी ने राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुश्ताक को किया सम्मानित, जानें कारण …

Apr 26, 2023

राज- 7903735887 

घटना के खुलासे में सहराहनीय योगदान देने के लिए डीजीपी आरएस भट्‌ठी ने राजगीर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद को बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार 2023 से सम्मनित किया है। एक नहीं, दो पारितोषिक पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र इंस्पेक्टर को दिया गया। आला अधिकारी द्वारा पारितोषिक पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपया दिया गया।

हरनौत थाना के कांड संख्या 296/22 के खुलासा में इंस्पेक्टर ने सराहनीय कार्य किया। बदमाशों ने 50 लाख फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर लिया था। पुलिस टीम 24 घंटे के अंदर अपहृत को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। इसी तरह नालंदा थाना के कांड संख्या 44/22 दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक लूट में दर्ज हुई। लुटेरों ने बैंक से 768983 रुपए की लूट कर ली थी। पुलिस टीम लूट के 502000 रुपया बरामद करते हुए 5 लुटेरों को गिरफ्तार कर ली।