• February 25, 2026 10:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षक समेत चार को काल ने लीला, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2024

रोहित – 9334160742 

जिले में हादसों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अलग-अलग थाना इलाके में हुई घटना में शिक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गई। भागन बिगहा थाना क्षेत्र के मोड़ा पचासा गांव के समीप तेज़ रफ़्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार दो शिक्षक को रौंद दिया। जिससे एक शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरे जख्मी हो गए।
मृतक की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगल कुआं स्थित बॉलीपर मोहल्ला निवासी आनंदी पासवान के पुत्र अशोक कुमार के रूप में की गई। जबकि जख्मी छोटी पहाड़ी निवासी अमित रविदास को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से विम्स रेफर कर दिया गया। दोनों नूरसराय के सिरसिया बिगहा मध्य विद्यालय में तैनात थे। स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा हुआ। ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद कार को जब्त कर लिया गया। सवार फरार हो गए। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।
सर्पदेशं से मौत
चिकसौरा थाना अंतर्गत बड़ी मराची गांव में सुप्तावस्था में सर्पदंश से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्व. द्वारिका राउत के 50 वर्षीय पुत्र कुमकुम राउत हैं। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।
करंट से युवक की मौत
इसी तरह चंडी थाना क्षेत्र के डमाडोल बिगहा गांव में खेत में काम करने गए किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर करंट से मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्व. कृष्ण पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सूरज पासवान के रूप में की गई।
पेड़ की टहनी से दबकर युवक की मौत
वहीं, भागन बिगहा ओपी अंतर्गत बंडोह गांव के पास पेड़ की मोटी टहनी से दबकर युवक की मौत हो गई। मृतक सोनी पासवान के पुत्र अवधेश पासवान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि युवक घर लौट रहा था। उसी दौरान विशाल दरख्तकी मोटी टहनी टूटकर गिर गई। जिससे युवक दब गया। ग्रामीण युवक को निकाल उसे इलाज के लिए अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।