• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आशा कर्मी की हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2022

सौरभ – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत बदरवली गांव में करंट से आशा कर्मी की जान चली गई। मृतका शशि भूषण प्रसाद की पत्नी कविता कुमारी चंडी अस्पताल में कार्यरत थीं। परिजनों ने बताया कि पड़ोसी के घर शादी समारोह था। अन्य महिलाओं के साथ कविता रस्म के लिए जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी मौत हो गई। महिला के पति दूसरे राज्य में काम करते हैं। महिला की मौत के बाद उनके दो पुत्रों की चीख पुकार गांव में गूंजने लगी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।