• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूल में खेल रहे छात्र की मौत, जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 25, 2022

रोहित – 7903735887 

स्कूल की सीढ़ियों से गिरकर छात्र की मौत हो गयी। वेना थाना क्षेत्र के बनवारीपुर-मोरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 11 वर्षीय विकास कुमार चौथी में पढ़ता था। छात्र की मौत के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृतक श्रवण रविदास का पुत्र था।

प्राचार्य रामाकांत पासवान ने बताया कि टिफीन के समय छत पर कई बच्चे खेल रहे थे। वहां से उतरने के दौरान विकास ने संतुलन खो दिया। इसके बाद नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल आकर हंगामा करने लगे।
हंगामा की सूचना पर बीडीओ लक्ष्मण कुमार व पुलिस वहां पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकार शांत कराया गया।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दिया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजनों को राशि दी।