• June 6, 2025 11:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर की वादियां में 18 को डांडिया नाइट …

Oct 15, 2023

राज – 7903735887 

नवरात्र के मौके पर रोटरी क्लब तथागत के तत्वाधान में 18 अक्टूबर को राजगीर की वादियों में डांडिया नाइट का आयोजन होगा। जिसमें गुजरात व कोलकाता की टीम के साथ जिलेवासी गरबा करेंगे। गरबा में शामिल होने के लिए निबंधन की तिथि 16 अक्टूबर तक है।

बिहारशरीफ आईएमए हॉल में रविवार को क्लब के परियोजना निर्देशक डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा ने बताया कि दंपती, दो बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जहां लोगों को डंडिया किट निशुल्क मिलेगा। निबंधन शुल्क चार हजार है।
अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि डांडिया नाइट की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से होगी। डांडिया या गरबा देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच नौ दिवसीय युद्ध दर्शाने व मां दुर्गा के विजयी का प्रतीक। इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत कुमार, अरुण कुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार, अनिल कुमार, सदस्य अमित कुमार, पूर्व सचिव परमेश्वर महतो समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।