• November 20, 2025 7:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कांग्रेसियों ने निकाली तिरंगा यात्रा ….

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2021

राज – 7903735887 

 

गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम से जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार की अध्यक्षता में एवं युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के दिशा निर्देश में युवा कांग्रेस नालन्दा के द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गयी । 40 मीटर लंबा और दो मीटर चौड़ा तिरंगा पकड़कर कार्यकर्ताओं ने शहर के कई चौक-चौराहों का भ्रमण किया। उसके बाद जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि आज देश में दो तरह की विचारधारा चल रही है। एक गांधीवादी, दूसरी गोडसेवादी। गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग अपने आप को देशभक्त कहने में लगे हैं। कांग्रेसियों को उनका विरोध करना होगा। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर गलत नीतियों का विरोध करना होगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह ,महानगर अध्यक्ष महताब आलम गुड्डू ,नंदू पासवान, ताराचंद मेहता, सेवादल से रवि गोल्डन ,बच्चू सिंह कृष्णा दास ,आई टी सेल से उदय कुशवाहा ,राजीव रंजन ,कैप्टन शाहिद, युवा कांग्रेससे फ़वाद अंसारी, साह आलम, विवेक पासवान ,चंदन कुमार ,मोहमद जावेद ,इम्तियाज़ हाफ़िज़, महताब चाँदपुरबे, राजेश्वर प्रसाद, रणजीत सिंह ,राजीव रंजन ,गुड्डु ,श्री कान्त प्रसाद ,बिपिन चंद्र ,देवेंद्र यादव ,चंदन कुमार, नगीना कुमार ,बच्चन चंद्रवंशी के अलावे सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे |