• February 24, 2026 11:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कॉलेज छात्र की फंदे पर लटकी मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2023

राज – 7903735887 

नगर थाना अंतर्गत मुरौरा गांव में कॉलेज छात्र ने दुपट्‌टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण लव अफेयर बताया जा रहा है। हालंकि, परिजन चुप्पी साधे हैं। मृतक गया जिला के मुन्नी मस्जिद गबल बिगहा निवासी दीपक कुमार का 20 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा कुमार है। युवक ननिहाल में रहकर बीए पार्ट वन में पढ़ाई कर रहा था।

मृतक के मामा ने बताया कि सुबह मोबाइल से बात करते हुए छत पर गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसकी बहन देखने गई तो पंखा से उसका शव लटका हुआ देख चीखने लगी। परिवार के अन्य सदस्य दौड़कर कमरे में पहुंचे। फंदे से निकाल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की जांच करने से प्रतीत होता है कि प्रेम प्रसंग में उसने जान दी।