• November 20, 2025 5:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गढ़ बचाने के लिए सीएम का तूफानी दौरा, इस सीट के लिए बेचैनी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 27, 2020

सिटी डेस्क – 7903735887 

विधानसभा चुनाव में अपना गढ़ बचाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को सातों विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। सीएम ने एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट की अपील की। सीएम ने बिंद, नूरसराय, चंडी, नानंद, हिलसा, इसलामपुर और रहुई में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने बिहार की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया है। आज सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है। जनता ने अगली बार उन्हें मौका दिया तो बचे कार्यों को पूरा करेंगे। सूबे के हर जिले में मेगा स्कील सेंटर की स्थापना करेंगे। नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका देंगे। सभी गांवों तक बिजली पहुंचा दी गयी है। अब सोलर लाइट से गांव जगमग होंगे।


राजगीर सीट के लिए दिखी बेचैनी
राजगीर विधानसभा के नानंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने इंस्पेक्टर से विधायक बने रवि ज्योति पर तीखा कटाक्ष किया। कटाक्ष से सीएम की राजगीर सीट के लिए बेचैनी भी दिखी। सीएम ने कहा कि पिछली बार एक बाहरी को उन्होंने मौका दिया। जिसे जनता ने जीत दिलाया। इस बार वह दांए-बांए हो गया। अंत समय में वह अपना जन्मस्थली चला जाएगा। राजगीर में वह रह पाएगा क्या।