• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो की मौत: बच्चे व किसान की चली गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 5, 2023

सौरभ – 7903735887 

वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव के पास बाइक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। मृतक अरौत गांव निवासी 47 वर्षीय अमरनाथ चौहान हैं। परिजनों ने बताया कि किसान दोपहर में खेत में बीज की बुआई करने जा रहे थे। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में बाइक सवार उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। परिजन जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में किसान की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर लौट आए। जहां से पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। लिखित आवेदन पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

इसी तरह नूरसराय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। मृतक उपेन्द्र चौहान का 6 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

परिजनों ने बताया कि शाम में बच्चा घर के पास ही सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर बच्चे को कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे बच्चे की मौके पर मौत हो गई। बच्चा आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ाई करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।