• November 20, 2025 7:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मामूली विवाद में भाई ने भतीजे और भौजाई को मारी गोली …

ByReporter Pranay Raj

Oct 23, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के अंधना-बेलदरियापर गांव में शनिवार को कदम के पेड़ की टहनी काटने पर बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी रजिया देवी और उनके पुत्र उदय बिंद को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। ग्रामीणों की माने तो चुनावी रंजिश में उनके गोतिया के लोगों ने ही उन्हें गोली मारी है।

घायलों ने बताया कि खेत में उनका कदम का पेड़ है। शुक्रवार की शाम वे पेड़ की छंटाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों से उनकी बहस हो गयी। इसके बाद आरोपितों ने पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में मां-बेटे दोनों को गोली लग गयी। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।