• February 25, 2026 8:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तेजतर्रार पदाधिकारियों को मिली राजगीर-बिहार थाना की कमान

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2022

राज – 7903735887 

पटना के वरीय अधिकारियों के मौखिक आदेश पर एसपी अशोक मिश्रा ने बिहार और राजगीर थाना में बुधवार को नए थानेदारों की तैनाती की। हिलसा के अंचल इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव को बिहार थाना की कमान दी गई है। हिलसा इंस्पेक्टर के पहले श्री यादव लहेरी थानाध्यक्ष थे। इनकी गिनती तेजतर्रार शालीन पदाधिकारी के रूप में की जाती है।

इसी तरह बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई के लिए मशहूर दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद को राजगीर थाना की जिम्मेवारी दी गई है। कल्याण बिगहा ओपी प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल को दीपनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सोहसराय के दारोगा चंद्रमौली वर्मा को कल्याण बिगहा ओपी की कमान मिली। इनके अलावा चंडी इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को हिलसा अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार और दीपक कुमार को सस्पेंड किए जाने के बाद राजगीर और बिहार थानाध्यक्ष की कुर्सी खाली थी। एसपी ने नवनियुक्त अधिकारियों को यथाशीघ्र योगदान का आदेश दिया है।