• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार की मौत …..

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के  शेखोपुर गांव के समीप ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा युवक जख्मी हो गया। मृतक शेखोपुर गांव निवासी जयप्रकाश कुमार है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि जयप्रकाश अपने दोस्त के साथ दीपनगर बाजार जा रहा था। उसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस दोनों को अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीख पुकार गांव में गूंज रही थी। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया।