• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देव दिवाली: धनेश्वर घाट में जलें श्रर्द्धा के दीप, गंगा आरती का नजारा मनोरम …..

ByReporter Pranay Raj

Nov 7, 2022

सूरज – 7903735887 

कार्तिक पूर्णिमा पूर्व  शहर के धनेश्वर घाट तालाब में देव दिवाली मनाई गई। वाराणसी से आए पुरोहितों वे विधि विधान से गंगा आरती की जिसका नजारा मनोरम था। तालाब के चारों ओर दीप व रंग बिरंगी लाइट लगाई गई थीं। 8 नवम्बर को ग्रहण लगना है। इसलिए पूर्णिमा के एक दिन पूर्व यह आयोजन हुआ। वाराणसी से आए पुरोहितों की गंगा आरती देख श्रद्धालु भक्ति से सराबोर हो गए।

तालाब के चारों ओर लोगों की भीड़ जमा थी। सभी लोग दीपक जलाकर गंगा आरती कर रहे थे। वारणसी से आए पंडित आचार्य दीपक शास्त्री ,पंडित संतोष पांडे ,पंडित राकेश प्यासी ,पंडित प्रवेंद्र तिवारी ने वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ गंगा आरती की।

इस मौके पर आयोजन समिति के अधिवक्ता रवि रमण, प्रो. आशुतोष शरण, संजय कुमार, अभिमन्यु, परमेश्वर कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।