• June 6, 2025 11:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दरगाह के समीप महिला की चाकू गोद हत्या का प्रयास, जानें कारण…

Sep 27, 2021

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के खानकाह दरगाह के समीप सोमवार को बदमाश ने बुजुर्ग महिला को चाकू गोद उनकी हत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर निवासी सैय्यद हसन कादरी की 60 वर्षीया पुत्री रफत खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि महिला विभिन्न दरगाह के समीप रहकर अपना गुजर बसर करती है। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक बदमाश ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। जख्मी महिला शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ ली। जिसके बाद बदमाश शरीर के अन्य हिस्सों को चाकू से गोद दिया। लोगों के आने की आहट पा बदमाश भाग गया। बोनिफिक्स से नशा करने वाले बदमाश पर घटना का संदेह जताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी की जांच कर बदमाश की पहचान में पुलिस जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।