• February 25, 2026 1:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उत्पाद टीम पर हमला , कई कर्मी चोटिल , जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 11, 2024

राज – 7903735887 

हिलसा की उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को इसलामपुर के शरीफाबाद में छापेमारी कर तीन धंधेबाजों को 28 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद धंधेबाज के सहयोगियों ने टीम पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया | जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

बदमाश टीम के अधिकारियों को खदेड़ रहे थे। तब अधिकारियों ने आत्मरक्षार्थ तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। जिससे उपद्रवी तितर-बितर हुए। हालांकि, फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

घटना में प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, श्रीकांत पासवान, राजेंद्र पासवान समेत पांच कर्मी चोटिल हो गए। इसके अलावा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, टीम गिरफ्तार धंधेबाजों को अपने साथ ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ तीन धंधेबाजों को पकड़ा गया। जिसके बाद बदमाशों ने टीम पर रोड़ेबाजी कर दी। अग्रेतर कार्रवाई तेज कर दी गई है।