• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना के क्वाटर में एएसआई के पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2024

राज – 9334160742 

बिहार थाना परिसर स्थित क्वाटर में बुधवार की रात एएसआई के पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन की मानें तो युवक हॉकी मैच नहीं देख सका। जिस कारण तनाव में था। अंदेशा है कि उसी तनाव में उसने जान दी। मृतक मधेपुरा जिला के धनाढ़ थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी जमादार धर्मेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार था।

दादा कपलेश्वर दास ने बताया कि उनका पुत्र बेना थाना में तैनात है। उसकी ड्यूटी हॉकी मैच में राजगीर में थी। पौत्र मैच देखने राजगीर गया था। जाम के कारण वह ग्राउंड नहीं पहुंच सका। लौटकर आ गया। देर रात पुत्र लौटा तो फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर इसकी सूचना थाना को दी गई। पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़। तो अंदर फंदे पर लटकी पौत्र की लाश मिली। अंदेशा है कि हॉकी का फाइनल मैच नहीं देखने के कारण युवक ने जान दी।

नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।