• February 25, 2026 9:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्मार्ट सिटी: घरों से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर फूटा आक्रोश…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2021

राज – 7903735887 

स्मार्ट सिटी के कई मोहल्लों में पानी भरा है। जिससे नागरिकों को खासी परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा पानी निकासी का प्रबंधक नहीं किए जाने से लोगों को आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। सोहसराय के जलालपुर के समीप मुख्य मार्ग को जामकर बसार बिगहा के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित पानी निकासी और आपदा अधिनियम के तहत मदद की गुहार लगा रहे थे।

उधर, बसार बिगहा में निरीक्षण के दौरान आक्रोशित लोगों ने नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल का घेराव कर दिया। बीडीओ मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को समस्या से निजात का आश्वासन दे शांत कराया। करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल थे। लोगों ने बताया कि दो साल बाद बाढ़ आई है। अब तक प्रशासन ने बाढ़ से बचाव का कोई इंतेजाम नहीं किया। घरों और मार्ग में पानी होने से इंसान के साथ जानवर भी भूखे हैं। प्रशासन ने न तो पानी निकासी का बंदोबस्त किया और न ही खाने का। लोग देवशरण कॉलेज के समीप मार्ग काटकर पानी निकासी की मांग कर रहे थे।

बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि नगर निगम पानी निकास के प्रयास में जुटा है। जल्द ही नागरिकों को समस्या से निजात मिल जाएगी।