• February 25, 2026 3:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

May 11, 2024

राज – 7903735887 

सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की मौत कुआं में गिरने से हो गई। घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलछी गांव में शनिवार की सुबह हुई। मृतक 63 वर्षीय कैलाश पासवान हैं।

पौत्र नीतीश कुमार ने बताया कि दादा सुबह की सैर पर निकले थे। उसी दौरान कुआं के मुंडेर पर बैठ गए। संतुलन बिगड़ने से वह कुआं में वह गिर गए। जहां डूबकर उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर शव निकाला। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।