• November 20, 2025 6:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के बाद सड़क जामकर किया हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2021

आशीष – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में रविवार की सुबह अधेड़ की करंट से मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र बरे 58 वर्षीय पुत्र मंजू बरे की मौत करंट से हुई। अधेड़ गुमटी खोल रहे थे। उसी दौरान पूर्व से गिरे पोल के तार के संपर्क में आकर उनकी जान गई। आक्रोशित मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक को छह बच्चे हैं। बारिसलीगंज मार्ग पर करीब एक घंटा ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर परिवार की दहाड़ गूंज रही थी।

 

हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे लोगों को शांत कराया गया। सारे पंचायत की मुखिया मुन्नी कुमारी ने मृतक के परिजनों पांच हजार की सहायता उपलब्ध कराया। विद्युत विभाग के एसडीओ प्रत्युष कुमार ने बताया कि एलटीआर से घटना हुई तो परिवार को मुआवजा मिलेगा। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।