• October 17, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के बाद बिहार-झारखंड मुख्य मार्ग पर लाश रख हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2021

आशीष – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव में बुधवार को खेत पटवन के दौरान किसान की करंट से मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशितों ने शव को एनएच 20 पर रखकर मुआवजा के जाम लगा दिया। मृतक राजो यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनोद यादव हैं। एनएच जाम की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। मौके पर परिवार की चीत्कार गूंज रही थी। पदाधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे, आक्रोशितों को शांत कराया। तब करीब घंटे भर बाद बिहार-झारखंड मुख्य मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।

किसान खेत पटवन कर रहे थे। उसी दौरान बांस के सहारे ले जाया गया बिजली तार खेत में गिर गया और वह करंट के शिकार हो गए। मौत से नाराज ग्रामीणों ने मुआवाजा की मांग करते हुए महानंदपुर के समीप एनएच पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष ने आक्रोशितों को प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे शांत कराया। करीब घंटे भर बाद यातायात सचारू हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।