• November 20, 2025 6:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनावी रंजिश में दो पक्षों की भिड़ंत के बाद थाना का घेराव…

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2021

आशीष – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में गुरुवार को चुनावी रंजिश में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में 9 लोग जख्मी हुए। घटना के बाद कार्रवाई की मांग करते हुए दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग थाना का घेराव कर दिया। लोग हंगामा कर रहे थे। जख्मी लोगों में सविता देवी, मंजू देवी, फूला देवी, सुगनिया देवी समेत अन्य शामिल है। दोनों पक्षों ने केस का आवेदन थाने में दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद दो पक्ष के समर्थक आपस में भिड़कर गए। दोनों पक्ष के लोग रोड़ेबाजी करते हुए मारपीट कर रहे थे। घटना से बाजार इलाके में भगदड़ गई। इसके बाद दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग थाना गेट के बाहर जमा हो हंगामा करने लगे। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि एक पक्ष ने 14 व दूसरे ने 8 को आरोपित किया है। पुलिस अग्रेेतर कार्रवाई में जुटी है।