• November 20, 2025 8:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव में फरेब: बेटी जनने पर पति छोड़ा तो थाम ली प्रेमी का हाथ, अब हुआ ये हश्र…

ByReporter Pranay Raj

Feb 13, 2023

राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र में लव, सेक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है। पहले तो युवक झांसा देकर तलाकशुदा युवती का यौन शोषण किया गया। उसके गर्भवती होने पर शादी करने से इनकार कर दिया। गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए मारपीट करने व दवाई खिलाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रही है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपित युवक दूसरे राज्य में रहकर काम करता है। गांव में ही महिला से उसने प्रेम-संबंध बना लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उसे परदेश बुलया। वहां उसके साथ लव मैरिज की और दोनों समय गुजारने लगे। कुछ महीने बाद महिला गांव लौटी तब अपनी मां के साथ रहने लगी। तब तक महिला गर्भवती हो चुकी थी। उसके बाद प्रेमी ने उससे बातचीत बंद कर दी। उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।