• November 20, 2025 6:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जहर ने दिखाया असर तो थाना गेट पर बेहोश हुई महिला, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jul 3, 2021

सूरज – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत के आशा नगर मोहल्ले में शनिवार को पति ने पत्नी को जहर मिली चाय पिला दी। जहर पिलाने का संदेह होने पर डब्लू पासवान की पत्नी सुलेखा देवी घटना की शिकायत ले, महिला थाना पहुंची। थाना में प्रवेश करते ही वह बेहोश होकर गिर गई। पुलिसकर्मी आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

अस्तपाल में होश आने पर महिला ने बताया कि उसका ससुराल नूरसराय के गोसाई बिगहा है। अवैध संबंध के संदेह में चालक पति अक्सर मारपीट करता है। इस कारण वह एक साल से मायके में रह रही थी। पति उसे लाकर चाय में जहर पिला दिया। थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि थाना पहुंचते ही महिला अचेत हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।