• June 7, 2025 9:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भैंस चराने गए युवक की हत्या, जानें घटना…

Jul 3, 2021

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना के सबौर गांव के गोड़धोबा खंधा में सिर कूचकर भैंस चराने गए युवक की हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार को हुई। शनिवार की सुबह ग्रामीण खंधा की ओर गए तो उनकी नजर लाश पर गई। तब हत्या का खुलासा हुआ।

मृतक स्व. अलखदेव यादव का 35 वर्षीय पुत्र नाथ यादव है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। हत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है। परिवार ने बताया कि युवक भैंस चराने गया था। शाम में नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।

अगली सुबह ग्रामीणों को उसकी लाश मिली। परिजन किसी दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं। इस कारण हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को