• April 18, 2026 9:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार की तलाशी लेने पर पुलिस हैरान, डिक्की-सीट के नीचे मिली…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2021

राज – 7903735887 

सरमेरा थाना पुलिस ने जरासंध मंदिर के समीप कार्रवाई कर लग्जरी कार से शराब खेप बरामद करते हुए, दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई मंगलवार की रात हुई। धंधेबाज शराब को रांची से लेकर बेगूसराय ले जा रहा था। उसी दौरान एएसआई शिवपूजन सिंह ने संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली। कार से 73 बोतल शराब मिली।

गिरफ्तार धंधेबाज झारखंड के रांची सुखदेव नगर थाना क्षेत्र निवासी स्व. शंकर गुप्ता का पुत्र सोनू गुप्ता उर्फ हनी और लक्ष्मी नारायण तिवारी का पुत्र प्रवचन तिवारी उर्फ पलटू है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पदाधिकारी को संदेह हुआ। जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर उससे शराब खेप मिली। खेप को रांची से बेगूसराय ले जाया जा रहा था। कार से 54 लीटर शराब बरामद हुई। वाहन के साथ धंधेबाजों का दो मोबाइल भी जब्त कर लिया गया।