• November 20, 2025 6:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लाखों की ठगी में साला-बहनोई गिरफ्तार, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा थाना पुलिस ने हरियाणा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर शनिवार को इलाके में कार्रवाई कर 12 लाख के ठगी के आरोपी साला-बहनोई को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को हरियाणा पुलिस रिमांड पर ले गई। पकड़े गए बदमाशों ने कपटिया गांव निवासी भोला चौधरी और उसका साला दीपनगर थाना क्षेत्र के मंडाछ गांव निवासी विक्रम कुमार शामिल है।
हरियाणा के गुरुग्राम साइबर सेल के अधकारियों ने बताया कि बिहार के जहानाबाद निवासी पवन कुमार पांडेय वर्तमान में सोनीपत में रह रहे हैं। बदमाशों ने लॉटरी फंसने का झांसा दे, उनसे 12 लाख की ठगी कर ली। जिसका केस दर्ज कराया गया। जांच के दौरान दिल्ली से राजीव कुमार को पकड़ा गया। राजीव की निशानदेही पर साला-बहनोई को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष शशिरंजन की त्वरित कार्रवाई से दोनों धराया।