• February 25, 2026 10:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मृतका के आश्रितों से मिल जदयू नेता ने पोंछे आंसू…

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र काजीचक गांव के पास सरमेरा बिहटा मुख्य सड़क मार्ग पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार महिला को ठोकर मार दी थी। जिससे महिला रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पुत्र गोलू कुमार जख्मी हो गया था। घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम कर हंगामा किया था।

गुरुवार को रहुई प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद मुखिया अन्य नेताओं के साथ मृतका रिंकू देवी के गांव रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका रिंकू देवी के पति और अन्य परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान आपदा के तहत मिलने वाली चार लाख का चेक विनोद मुखिया के द्वारा मृतका के पति कारू यादव को दिया गया। बुधवार के दिन अंचलाधिकारी के द्वारा भी तत्काल 20000 का चेक मृतक के आश्रित को दिया गया था।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इस आपदा के साथ दिए गए चार लाख का चेक की राशि का भुगतान कागजी कार्रवाई के बाद इनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस मौके पर जदयू नेता अजय यादव गोरे लाल यादव नीतीश कुमार,मृत्युंजय कुमार, मिथुन कुमार हवनपुरा पंचायत मुखिया सीताराम प्रसाद गुरुदेव यादव सरपंच पप्पू सिंह के अलावे कई ग्रामीण मौजूद थे।