• June 7, 2025 10:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जयंत बने जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ….

Jun 23, 2021

राज – 7903735887 

जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयंत शर्मा को बनाया गया है। जबकि, विजय कुमार सिंह को लोक सभा प्रभारी व संजय कुमार सिन्हा को प्रदेश महासचिव के पद पर चयन हुआ है। इन तीनों नेताओं का बुधवार को बिहारशरीफ जदयू पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी ने पहली बार सवर्ण प्रकोष्ठ के गठन कर इस समाज के लोगों का मान सम्मान एवं बिखरे मोतियों को एक सूत्र में पिरोया है। इस समाज को पार्टी से जोड़कर इसे मजबूती देना उनकी प्राथमिकता है। यह पार्टी बिहार के विकास के लिए काम कर रही है। जहां कल तक लालटेन का राज्य था। अब गांवों व शहरों में बिजली से चकाचौंध है। धनंजय देव, डॉ. शशिकांत कुमार टोनी, अविनाश कुमार, अली अहमद, अनिकेत सिंह, राजीव रंजन, राजू साव, अधिवक्ता अमित कुमार उर्फ रिकी, कुमार मंगलम, नीतीश कुमार पांडेय, मुकुंद सिंह, पप्पू सिंह, बिगुल सिंह, अशोक सिंह, छोटे सिंह व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।