• August 31, 2026 10:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पीडीएस दुकानदार कर रहा था गरीबों की हकमारी, केस दर्ज…

ByReporter Pranay Raj

Jun 22, 2021

सूरज – 7903735887 

जिले के कुछ पीडीएस दुकानदार गरीबों की हकमारी कर चांदी काट रहे हैं। इसका खुलासा नगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुरौरा गांव में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे पीडीएस के अनाज को जब्त कर लिया। पिकअप पर अनाज की बोरियों को लोड कर उसे बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की। आपूर्ति पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है।

जिसमें पीडीएस दुकानदार शंभू प्रसाद, मकान मालिक शिवचरण प्रसाद और एक पिकअप को आरोपित किया गया है। पदाधिकारी ने बताया कि पिकअप से 210 बोरी चावल जब्त हुई। जब्त अनाज पीडीएस दुकानदार शंभू प्रसाद को आवंटित किया गया था। उसकी बोरियों पर राज्य खाद्य निगम अंकित है।

डीलर, अनाज को कालाबाजारी के लिए ले जा रहा था। अनाज का अवैध भंडारण शिवचरण प्रसाद के मकान में किया गया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है।