• November 20, 2025 6:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंटर टॉपर को 51 हजार दे की हौसला अफजाई…

ByReporter Pranay Raj

Jun 21, 2021

राज – 7903735887 

वरनवाल सेवा समिति समिति इंटर साइंस परीक्षा 2021 में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनाली कुमारी को 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। चमनगली निवासी सावित्री देवी व चुन्नु लाल वरनवाल की पुत्री को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। मंशा छात्रा की हौसला अफजाई करना है।

समिति के सचिव राकेश कुमार वरनवाल ने बताया कि सोनाली कुमारी का जीवन बहुत ही निर्धनता में बीता है। उसकी पढ़ाई को जारी रखने में माता-पिता की सराहनीय भूमिका रही।

इस मौके पर महामंत्री अशोक कुमार वरनवाल, संरक्षक संजय कुमार वरनवाल, अध्यक्ष विनोद वरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार वरनवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे