• June 7, 2025 9:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डॉक्टर-नर्स की लापरवाही से गई जख्मी महिला की जान, जानें घटना…

Jun 19, 2021

आशीष – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के सोराकोठी मोहल्ले में शनिवार को लगातार हो रही बारिश जर्जर मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर अरविंद राम की पत्नी साधना देवी जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए सिलाव अस्प्ताल लाया गया। जहां डॉक्टर के कहने पर एक नर्स ने ऑक्सीजन मास्क लगा दिया। उक्त सिलेंडर का रेग्युटेलर खराब था। हालत बिगड़ने पर पटना ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार ने डॉक्टर नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। लापरवाही उजागर होने पर सीएस ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए जांच का आदेश दिया।
अस्पताल में तैनात डॉ. ऋषिकेश पटेल ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। इमरजेंसी में तैनात एएनएम अर्चना कुमारी व गिरजा कुमारी बिना सूचना के गायब थी। लेबर रूम व इमरजेंसी दोनों स्थानों पर मरीजों को संभालना मुश्किल हो रहा था। एएनएम सरोज कुमारी ने जो मास्क लगाया उस सिलेंडर का रेगुलेटर खराब था। उन्होंने घटना की जानकारी सीएस को भी दी है।
डॉक्टर को लगी फटकार
घटना की जानकारी मिलने पर सीएस ने सिलाव अस्पताल में तैनात डॉक्टर को फोन कर फटकार लगाई। साथ ही घटना में जांच के आदेश दिए गए।