• June 13, 2026 11:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भारतीय जनता युवा मोर्चा हर बूथ पर करेगा पौधरोपण …

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2021

राज – 7903735887 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 26 जून को सभी बूथों पर पौधरोपण करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शनिवार को भाजयुमो की वर्चुअल बैठक की गयी। बैठक में युवा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक को पौधरोपण कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रदेश भाजयुमो के क्षेत्रीय प्रभारी मनीष कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण को जरुरी बताया।

जिलाध्यक्ष धीरज पाठक ने कहा कि पौधरोपण के साथ कार्यकर्ता जनजागरण कार्यक्रम भी चलाएंगे। इसका उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घर के बाहर एक पौधा अवश्य लगाएं। बैठक में पौधरोपण स्थल के चयन के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में सोनू कुमार हिंदु, विकास कुमार, सोनू कुमार, गोपाल सिंह, आनंद कुमार, विकास कुमार, इंदु कुशवाहा, शुभम कुमार, अभिनव कुमार, विपुल कुमार, नीति कुमारी, रविकांत गुप्ता, आकाश कुमार, बलवीर कुमार, मिथलेश निराला, रविन्द्र कुमार, कमलेश कुमार आदि शामिल हुएं।