• November 20, 2025 7:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार समेत तीन की हुई मौत, जानें कहां हुई घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Jun 11, 2021

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव में शुक्रवार को कुआं में गिरकर बालक की जान चली गई। मृतक संतोष कुमार का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार है। बच्चा छत पर खेल रहा था। उसी दौरान छत के नीचे स्थित कुआं में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हुई।

इसी तरह बिंद थाना क्षेत्र के फोरलेन पर दरियापुर मोड़ के समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दो सवार जख्मी हो गया। एक पैर कटने से युवक की जान गई। मृतक की पहचान गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के गोखुलपुर निवासी रिक्की कुमार के रूप में की गई। तीनों युवक एक ही गांव के हैं। जख्मी निवासी अमरदीप महतो के पुत्र आजाद कुमार और नगेंद्र महतो के पुत्र विपुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, अस्थावां थाना क्षेत्र के न्यू वाईपास में गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के हवेली गांव निवासी विंदेश्वर महतो का 36 वर्षीय पुत्र परशुराम महतो हैं। जख्मी भोला कुमार को इलाज के लिए पुलिस रेफरल अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।