• April 19, 2026 4:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पार्टी से लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2021

सूरज – 7903735887 

नूरसराय थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर मुजफ्फरपुर-जूहीचक गांव के बीच रविवार की रात ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा सवार घटना में जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव व जख्मी को सदर अस्पताल ले गई।


मृतक चंडी थाना क्षेत्र के गुंजरचक गांव निवासी जैनेंद्र राम का 25 वर्षीय पुत्र मोहन राम है। जख्मी इसी गांव का सत्येंद्र राम बताया जा रहा है। घटना के बाद ट्रक फरार हो गया। दोनों बाइक सवार रहुई में बर्थडे पार्टी में शामिल हो गांव लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।