• November 20, 2025 7:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ताबड़तोड़ फायरिंग में बुजुर्ग को लगी गोली ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना इलाके में युवकों के बीच हुए विवाद में थाना क्षेत्र के सहबगीचा व चौथाईपर गांव के लोग शनिवार की देर शाम आपस में भिड़ गयें। ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। ग्रामीणों की माने तो 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से सहबगीचा गांव निवासी 70 वर्षीय रामाधीन प्रसाद जख्मी हो गये। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लोगों की माने तो एक सप्ताह पूर्व सहबगीचा गांव के पास एक युवक का मोबाइल बदमाशों ने छीन लिया था। इस बात को लेकर दोनों गांव के युवकों में मारपीट हुई थी। शनिवार की शाम उसी विवाद में दोनों गांव के युवक आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बुजुर्ग के हाथ में गोली लग गयी। ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि युवकों के विवाद में झगड़ा हुआ था। बुजुर्ग को गोली लगने की बात सामने आ रही है। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है। पुलिस छानबीन कर रही है।