• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग गांव में 6 की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 6, 2021

टीम न्यूज नालंदा – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बीते 24 घंटों के दौरान हुई विभिन्न घटनों में 6 लोगों की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।
मौत नं. 01
सरमेरा थाना इलाके के गौसनगर गांव में रविवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक स्व. भैलाल मांझी का 30 वर्षीय पुत्र संजय मांझी है। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। युवक खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से गिरे तार के संपर्क में आकर घटना हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
मौत नं. 02
रहुई थाना क्षेत्र के बरांदी गांव में रविवार को शौच गए युवक की पानी भरे पइन में डूबकर मौत हो गई। मृतक कौशलेंद्र पासवानका 20 वर्षीय पुत्र चंद्रदीप पासवान है। परिजनों ने बताया कि युवक शौच के लिए घर से निकला था। उसी दौरान पानी भरे पइन में डूबकर उसकी मौत हो गई।
मौत नं. 03

बेन थाना अंतर्गत एकसारा गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने मामला शनिवार की रात सामने आया। सूचना के बाद रविवार की सुबह पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मृतका योगेंद्र कुमार की 22 वर्षीया पत्नी जूली कुमारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके को घटना की जानकारी दे दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
मौत नं. 04

हरनौत थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के पास रविवार को मारुति की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय राम प्रवेश बिंद हैं। ग्रामीणों ने चालक व सवारोंे को पकड़ उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आपदा के तहत मुआवजा की मांग करते हुए भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को तत्काल 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। इसके बाद भी आक्रोशित आपदा के तहत मुआवजा की मांग पर अड़े हैं।
मौत नं. 05
फतुहा-इसलामपुर रेलखंड पर मुजाहितपुर गांव के पास शनिवार की रात पैसेंजर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्थानीय श्याम बिहारी बिंद है। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का दाह संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
मौत नं. 06
हिलसा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया था। जख्मी इसलामपुर बाजार निवासी सागर वर्मा को पटना में इलाज चल रहा था। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।