• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग गांव में गई चार की जान, जानें कहां हुई घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2021

राज – 7903735887

बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शनिवार को शौच गए बच्चे की पानी भरे पईन में डूबकर मौत हाे गई। मृतक मुन्नी रविदास का 7 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार है। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

इसी तरह हरनौत थाना क्षेत्र के जोरारपुर निवासी रामनगीना सिंह के 21 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार की मौत शनिवार को करंट से हो गई। आक्रोशितों ने सड़क पर लाश रख मुआवजा के लिए हंगामा किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर आधे घंटे के बाद जाम हटा दिया गया। बीडीओ रवि कुमार ने परिवार को प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दिया। तब करीब आधे घंटे बाद मार्ग से जाम हटा।

उधर, नगरनौसा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में शुक्रवार की रात संदेहास्पद हालत में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक स्व. माणिक पासवान के 43 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान हैं। परिजन साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिवार ने बताया कि दो दिन पहले ताड़ी को ले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। अंदेशा है कि सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। शव देखने से प्राकृतिक मौत प्रतीत हो रहा है।

वहीं, थरथरी थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर गांव के बच्चे आयूष कुमार की मौत शनिवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हो गई। मृतक दंपति का इकलौता संतान था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा घर के समीप खेल रहा था। उसी दौरान नशे में धुत चालक ने बच्चे को वाहन से कुचल दिया। जिससे उसकी जान चली गई। चालक तेज आवाज में लाउडस्पीकर भी बजा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस कार्रवाई करेगी।