• November 20, 2025 7:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 6 थानेदार बदलें, जानें किन्हें कहां मिली कमान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2021

राज – 7903735887 

एसपी हरि प्रसाथ एस ने शनिवार को विधि व्यवस्था के मद्देनजर 6 बड़े थानों के थानेदारों को बदला है। लहेरी थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव को हिलसा सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया। लहेरी की कमान डीआईयू प्रभारी सुबोध कुमार को मिली।
बिहार थाना के तेजतर्रार थानाध्यक्ष दीपक कुमार को राजगीर थाना की जिम्मेवारी मिली है। राजगीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को नगर थाना की कमान सौंपी गई। इसी तरह सोहसराय के थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह को हिलसा और हिलसा के थानेदार सुरेश प्रसाद को सोहसराय थानाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा हिलसा अंचल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार 1 को विशेष शाखा में तैनात किया गया है।