• August 31, 2026 11:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – करंट से तीन की गई जान, जानें कहां हुई घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Jun 4, 2021

राज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में शुक्रवार को करंट से तीन लोगों की मौत हो गई। सरमेरा थाना क्षेत्र के गोवाचक गांव में करंट से युवक की जान गई। मृतक स्व. सुरेश प्रसाद वर्मा का 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है। परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात गांव की गली में बिजली का तार पिघल कर गिर गया था। रात में वह पेशाब करने निकला। उसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

इसी तरह कतरीसराय थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव में शुक्रवार को एक महिला खंधे में भैंस चरा रही थी। पटवन के लिए जमीन पर बिछाये गये तार के सम्पर्क में आकर महिला की मौत हो गयी। एक भैंस भी करंट का शिकार हो गयी। मृतका मैरा गांव निवासी मथुरा यादव की पत्नी रेखा देवी है।

उधर, थरथरी थाना क्षेत्र के अतबलचक गांव में गुरुवार की रात शौच करने गया युवक करंट की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठा। मृतक राजकुमार यादव का 32 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव उर्फ जटहा है।