• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रक-पिकअप की तलाशी लेने पर अधिकारी हैरान, मिली लाखों की

ByReporter Pranay Raj

Jun 1, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत कंचनपुर गांव के समीप बगीचे से उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की रात लाखों की शराब लोड ट्रक-पिकअप को जब्त किया। हर बार की तरह इस बार भी धंधेबाज टीम के हाथ नहीं आ सका। मौके से 205 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक बताई जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना पर टीम गठित कर कार्रवाई हुई। ट्रक पर 205 कार्टन शराब लोड थी। समीप में एक पिकअप लगी थी। जिस पर एचपी गैस लिखा था। शराब के साथ दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। पिकअप से धंधेबाज शराब को ठिकाना लगाने की फिराक में थे। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज व चालक फरार होने में सफल रहा। वाहन नंबर के आधार पर धंधेबाजों की पहचान कर कार्रवाई होगी।