• June 17, 2025 6:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के चार दिन बाद हो गई युवक की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 29, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत कादी बिगहा गांव निवासी श्याम सुंदर राउत के पुत्र मणिकांत कुमार की मौत पटना जिला के बाढ़ थाना इलाके में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में हो गई। मृतक की शादी चार दिन पहले हुई थी। उसकी मौत की खबर से दोनों परिवार में कोहराम मच गया।
बाढ़ के जलगोविंद गांव स्थित ससुराल से युवक साले के साथ बाइक पर सवार हो गांव लौट रहा था। उसी दौरान ट्रक की चपेट में आकर घटना हुई। दुर्घटना में मृतक का साला जख्मी हो गया।
बाढ़ थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। ट्रक को जब्त कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।