• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रहुई के मनोज-यातायात के रंजीत बनें थानेदार ….

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना में महिला की मौत के बाद एसपी हरि प्रसाथ एस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही के आरोप में आईओ, ओडी पदाधिकारी और महिला पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया। देर शाम थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी नभ वैभव को हटाकर उनकी तैनाती एसपी कार्यालय कर दी गई।

नगर थाना में तैनात दारोगा मनोज कुमार को रहुई थाना की कमान दी गई है। नए थानाध्यक्ष के लिए इलाके में शांति बनाए रखना चुनौती से कम नहीं है। मनोज पूर्व में सिलाव के थानाध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं।

इसी तरह एसपी हरि प्रसाथ एस ने यातायात थाना की कमान सरमेरा के दारोगा रंजीत कुमार को दी है। रंजीत कुमार पूर्व में थरथरी थाना के कमान संभाल चुके हैं | यातायात के पूर्व थानाध्यक्ष जयगोविंद सिंह यादव के रिटायर्ड होने के बाद यह पद खाली था।