• October 16, 2026 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हिलसा में सड़क पर हुई युवक की मौत, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2021

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत अलीपुर मार्ग पर मंगलवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जबकि, दूसरा सवार घटना में जख्मी हो गया। मृतक चंदौत-दामोदरपुर गांव निवासी स्व. राजेंद्र प्रसाद यादव का पुत्र अखिलेश यादव है। जख्मी स्व. लाला यादव के पुत्र अमरेश यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।