• August 31, 2026 10:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -निर्भया: दोषियों के फांसी में देरी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उबाल,फूंका…

ByReporter Pranay Raj

Feb 11, 2020

सूरज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) 

निर्भया कांड के दोषियों के वकील द्वारा बार-बार फांसी की सजा में अड़चन पैदा करने से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में उबाल देखा जा रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने बिहारशरीफ के भराव चौक पर दोषियों के अधिवक्ता का पुतला फूंका । इस मौके पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति द्वारा फांसी की सजा पर अपना फैसला सुना दिया गया। तब अधिवक्ता द्वारा चंद रुपए की खातिर दोषियों को बचाने के लिए अड़चन पैदा किया जा रहा है। जिसका विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है । और पूरा परिषद परिवार निर्भय के मां के साथ खड़ी है। साथ ही जल्द-से-जल्द फांसी की मांग करती है।


इस मौके पर विभाग संयोजक गोपाल कुमार , गुलशन कुमार , कुंदन कुमार , प्रतीक राज,बलवीर कुमार , अंकित सिकंदर , विपुल कुमार, छोटू अकेला , चंदन कुमार , विक्की कुमार , ऋषभ कुमार , अभिमन्यू कुमार रौशन गोपाल , अभिनंदन के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे |